फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में शराब के नशे में धुत चाचा ने की भतीजे की हत्या, मौत की खबर सुन परिवार में मच गया कोहराम

Mon, 23 Aug 2021 10:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के जसवंतनगर में शराब पीकर चाचा भतीजे में गाली गलौज के बाद हुई मारपीट में 35 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। घटना से पूरे घर में कोहराम मच गया। इटावा के बलैयापुर ग्राम पंचायत के झीला गांव निवासी राधेश्याम के पुत्र शशि कपूर की अपने चाचा होशियार सिंह से किसी बात को लेकर देर शाम बहस होने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान दोनो ही नशे में धुत थे। हाथापाई के बीच चाचा ने भतीजे शशि के ऊपर किसी कठोर चीज का प्रहार कर दिया तो भतीजा घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मरणासन्न अवस्था में शशि को जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह पुलिसबल के साथ पहुंचे तब तक आरोपी परिवार के लोग अपने घर में ताला लगाकर फरार हो चुके थे। इंस्पेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंच कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। आधी रात तक किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें