फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, लखनऊ से रखी जाएगी नजर

Wed, 15 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कल से होने से वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन ने कमर कस ली है। 73 केंद्रों पर 46,688 परीक्षार्थी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा देंगे। लखनऊ से ऑनलाइन सभी केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल के 24,775 छात्र और इंटर के 21,913 छात्र हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी होगी। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के साथ लखनऊ में बैठे अधिकारी भी देखेंगे।
हर केंद्र पर पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
परीक्षा के कक्ष निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। जिले के सभी केंद्रों के लिए माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के 3948 शिक्षक ड्यूटी पर लगाए गए हैं। वहीं केंद्रों के बाहर पुलिस भी लगाई गई है। सभी केंद्रों पर चार से पांच पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। नंबर 7417304194 पर संपर्क किया जा सकता है। इस नंबर पर शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन


वर्जन
सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार से होने वाली परीक्षाओं को नकलविहीन कराया जाएगा। सीसीटीवी की निगरानी में 73 केंद्रों पर परीक्षा होगी। - राजू राणा, डीआईओएस


एसडीएम ने देखी व्यवस्थाएं
महेवा/निबाड़ीकला। एसडीएम भरथना कुमार सत्यमजीत ने मंगलवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अहेरीपुर के श्री बिहारी जी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक निशा वर्मा ने बताया कि उनके यहां 933 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित मिले। महेवा स्थित लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज में 900 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र व्यवस्थापक /प्रधानाचार्य डॉ एसएस त्रिपाठी को सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निबाड़ीकला स्थित अवतार इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र की स्थितियां देखी। सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें