केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो र्गइं। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए चाकचौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। सीबीएसई परीक्षा के लिए शहर में संत विवेकानंद तथा सेंट मेरी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
शहर में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या एक दर्जन के आसपास है। इन स्कूलों में पंजीकृत हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए शहर में दो परीक्षा केंद्र संत विवेकानंद तथा सेंट मेरी इंटर कालेज बनाए गए हैं। परीक्षाआें में शामिल होने के लिए छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया।
मौसम खराब होने के बाद भी छात्र परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व ही पहुंचना शुरू हो गए थे। संत विवेकांनद में 1100 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। स्कूल प्रबंधन ने नकल रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा मुख्य गेट पर तलाशी लिए जाने के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।
इसी प्रकार सेंट मेरी स्कूल में भी परीक्षाआें में नकल रोकने के चाकचौबंद उपाय किए गए हैं। इस केंद्र पर 797 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होने के कारण छात्र विशेष तैयारी करके आए थे।
सोमवार से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की भी परीक्षाएं शुरू हो गई।
सबसे बडे़ परीक्षा केंद्र केकेडीसी में परीक्षा छूटने के बाद सड़क पर जाम सा नजारा देखने को मिला। परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्राचार्य डा. मौकम सिंह साथी प्राध्यापकों के साथ मुस्तैद रहे। इसके अलावा अन्य आधा दर्जन परीक्षा कें द्रों पर भी छात्रों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी।
पंचायतराज महिला महाविद्यालय में भी छात्राएं पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंची। प्राचार्य डा. करुणा सिंह ने बताया कि नकल रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
कमंाडर अर्जुन सिंह भदौरिया महिला महाविद्यालय कामेत में बीए प्रथम में पंजीकृत 41 में से पांच छात्राएं अनुपस्थित रहीं। बीए द्वितीय वर्ष 43 में से 42 ने परीक्षा दी। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में सभी 29 छात्राएं शामिल हुईं।