फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अनियंत्रित बाइक कंटेनर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कंटेनर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतक की पहचान नगर लखना आदर्श नगर निवासी बॉबी यादव (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि रविवार को युवक बॉबी दिल्ली के मानेसर से बाइक से अपने घर कस्बा लखना आ रहा था। आगरा कानपुर नेशनल हाइवे पर मखनपुर के पास खड़े कंटेनर में उसकी बाइक पीछे से जा टकराई। बॉबी के साथ उसी कंपनी में काम करने वाला बकेवर क्षेत्र के बेरीखेड़ा निवासी युवक नीतीश भी पीछे से बाइक से आ रहा था। नीतीश घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर पीछे था। हादसा देखकर वह वहां रुका जब उसने बॉबी को मृत अवस्था मे पड़े देख उसके बड़े भाई गोलू और मां ऊषा देवी को सूचना दी। इसके बाद परिजन फिरोजाबाद पहुंचे। मृतक के दो भाई और दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें