फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन मोटरसाइकिल समेत दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक के अलावा एक तमंचा, दो कारतूस व एक छुरा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लखना कस्बे के मातन टोला निवासी छोटू सविता की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश के लिए टीम का गठन किया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे व उपनिरीक्षक प्रेमचंद फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि लखना कस्बे से चोरी गई बाइक के साथ दो युवक पुराने पुल से रेंज कोठी की ओर जा रहे हैं। इस पर बकेवर थाने की पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों युवकों को बाइक के साथ धर दबोचा।
पकड़े गए युवकों के नाम उपदेश निवासी कमलपुर थाना करहल जिला मैनपुरी तथा संजय कुमार निवासी आदर्श नगर लखना है। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने लखना कस्बे से यह बाइक चुराई थी। साथ ही यह भी बताया कि चोरी की दो अन्य बाइक रेंज कोठी के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य दोनों बाइकें भी कब्जे में ले ली। तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व एक छुरा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों वाहन चोरों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें