फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: टप्पेबाज गिरोह की दो महिलाएं और एक बालिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। टप्पेबाज गिरोह की दो महिला व एक बालिका को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही गिरोह से चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवर भी बरामद किए।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के अजीत नगर निवासी ज्योति सिंह ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि सात मार्च को वह शास्त्री चौराहा से अपने मायके कचौरा के लिए ऑटो में बैठकर जा रही थी। तभी रास्ते में ऑटो में बैठी एक बालिका ने उनके पर्स से एक जोड़ी ब्रजवाला, दो अंगूठी व एक जोड़ी पायल चोरी कर लिए। बालिका के साथ दो महिलाएं भी बैठी थीं।
मायके पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास से एक बालिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम राजकुमारी निवासी मोहल्ला किला मेवई थाना कोतवाली खुर्जा जनपद बुलंदशहर, रेशमा निवासी मोहल्ला आजाद नगर थाना टिकसाना जनपद भरतपुर राजस्थान बताया। पुलिस ने जेवर खरीदने वाले सराफ संजीव वर्मा उर्फ कुक्कू निवासी सुभाष रोड सब्जी मंडी कोतवाली समेत दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि बालिका को बाल सुधार ग्रह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें