फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन से दो दिन पहले बाइक चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को बसरेहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच चोरी की बाइक, एक फर्जी नंबर प्लेट, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार देर रात बसरेहर थाना प्रभारी सनत कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में लुहिया नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी भदामई पुल की ओर से दो बाइक सवार आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का इशारा किया गया तो बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करके बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ऋषभ यादव निवासी मेन रोड कला बंबा के पास कस्बा बसरेहर व सतीश जाटव निवासी लुहिया खुर्द बताया।
तलाशी में रिषभ के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। बाइक के कागज मांगने पर वह दिखा नहीं सके। थाने पर ले जाकर कड़ी पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन से बाइक चुराई थी। उनकी निशानदेही पर चार अन्य बिना नंबर की बाइकें व एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई। रिषभ के ऊपर भरथना, बसरेहर व जीआरपी समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें