इकदिल कस्बे में मुख्य चौराहे के पास रखे दो ट्रांसफार्मरों में रविवार की रात आग लगने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मरों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। लपटें उठती देख लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आग लगने की सूचना दमकल कर्मियों को दी।
इस बीच लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटों की लपेट में आने से बगल में रखा लकड़ी का खोखा जलकर राख हो गया। बिजली गुल होने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर दो ट्रांसफार्मर रखे हैं।
रविवार की आधी रात को ट्रांसफार्मरों में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। ऊंची लपटें देख कस्बे में हड़कंप मच गया। आग मकानों तक न पहुुंच जाए इसके लिए लोगों ने मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद दमकल भी मौके पर पहुंच गई।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्रांसफार्मरों के पास रखा एक लकड़ी का खोखा जलकर राख हो गया। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मरों से कई दिन से तेल का रिस रहा था। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
तपिश और ओवरलोडिंग होने से ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। यदि जल्द आग नहीं बुझाई जाती तो पास में स्थित सहकारी बैंक और कई दुकानें आग की चपेट में आ सकती थी। ट्रंासफार्मरों के फुंकने से कस्बा तथा आसपास के गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई।
साथ ही पानी का संकट भी खड़ा हो गया। लोगों ने विभाग के अफसरों से प्लेटफार्म बनवा कर नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है। एसडीओ आरबी चौधरीे ने बताया कि ट्रांसफ ार्मर को रखवाया जा रहा है। लेकिन बिजली सप्लाई मंगलवार की सुबह तक चालू हो पाएगी। ट्रांसफार्मरों में आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है।