नए शिक्षा सत्र को शुरू हुए एक माह के बाद भी स्कूलाें का ढर्रा पटरी पर आने का नाम नहीं ले रहा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें तमाम खामियां नजर आईं।
कई विद्यालयों में तो समय से पूर्व ताला पड़ा मिला है कहीं टीचर तो थे लेकिन छात्र नदारद थे। बिना सूचना के ही गैरहाजिर मिले दो टीचरों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो टीचरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए जेपी राजपूत ने मंगलवार को बढ़पुरा विकास खंड के जूनियर हाईस्कूल मडै़या अंड का निरीक्षण किया। पंजीकृत 19 में से मात्र 04 बच्चे मौके पर मिले। प्राथमिक विद्यालय में भी 23 में से मात्र 12 बच्चे मिले। टीचर राजीव क ांत धनगर अनुपस्थित मिले, धनगर कामेत के संकुल प्रभारी भी हैं।
घोर लापरवाही पर श्री धनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कामेत संकुल का प्राथमिक विद्यालय सुनवारा पर भी 12:02 बजे ताला लटकता मिला। ब्लाक संसाधन केंद्र कामेत में पांच सहसमन्वयक तथा एक अनुचर पदस्थ है। मौके पर केवल एक सहसमन्वयक विनय कुमार सिंह तथा अनुचर विश्वनाथ उपस्थित मिले।
गैरहाजिर मिले सभी चार सहसमन्वयकोें का एक-एक दिन का वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय कामेत में तीन सहायक अध्यापक तथा एक प्रधानाध्यापक पदस्थ है। निरीक्षण के समय स्टाफ तो मिला लेकिन पंजीकृत 42 बच्चों की जगह महज 12 ही मिले।
इसी प्रकार प्राथमिक नगला गौर में स्टाफ हाजिर था लेकिन लेकिन 96 मेें से मात्र 26 बच्चे उपस्थित पाए गए। आंगनबाड़ी केंद्र नगला गौर खुली मिली लेकिन 34 में 15 बच्चे मौजूद मिले। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय नगला पुल में निरीक्षण के समय 40 में 36 बच्चे स्कूल में मिले। प्राथमिक स्कूल सुनवारा
निरीक्षण में बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका पूनम चौहान 9 से 10 बजे के बीच आती हैं। एक दो घंटे रु कने के बाद चली जाती हैं जबकि विद्यालय का समय 8 बजे से है। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका पूनम चौहान को तत्काल प्र्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शिक्षिका शैल कुमारी का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। प्रशिक्षु शिक्षिका संध्या अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया तो चयन निरस्त किया जा सकता हैं। बीएसए ने बताया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा।