फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चोरी न रुकने पर दो थानेदार नपे, एक को लाइन और दूसरे को डीसीआरबी भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं को लेकर एसएसपी ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। दो निरीक्षकों को थानों से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। चकरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि लवेदी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा को डीसीआरबी भेज दिया गया है। दोनों स्थानों पर नए निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

निरीक्षक बलराम मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक चकरनगर के पद से हटाकर पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। उनकी जगह आईजीआरएस सेल में तैनात निरीक्षक शशांक राजपूत को चकरनगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, लवेदी थानाक्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा को लवेदी से हटाकर डीसीआरबी भेज दिया। उनकी जगह एसएसपी पीआरओ निरीक्षक गौरव कुमार को लवेदी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक कैलाश बाबू के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उन्हें कार्य क्षेत्राधिकारी अपराध के पद से हटाकर लखेरे कुआं पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सभी को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें