फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथठेला हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। कस्बे के ब्रजराज नगर में गुरुवार को गली में हाथ ठेला हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चल गए। इस संघर्ष में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

ब्रजराज नगर निवासी शीतल प्रसाद का हाथ ठेला उसके घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान मोहल्ले का राशिद ठेला हटाने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर दोनों पक्ष के लोगों आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे के साथ पथराव शुरू हो गया। बकौल शीतला प्रसाद पत्थर लगने से वह और उसका फुफेरा भाई सोनू घायल हो गए।
राशिद के अनुसार आरोपी युवक से हथठेला हटाए जाने की बात कही, तो वह गाली गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे, उसकी मां निशा, भाई हासिम को घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें