फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसों में दो की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 13 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए । तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत अस्पताल के पास सड़क के किनारे जा रही रामा देवी पत्नी राम शंकर को तेजी से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना सिविल लाइन थाना के गांव चंदरपुरा के पास हुई।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सत्य प्रकाश पुत्र उमा शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रिम्स में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सेंट मेरी स्कूल के पास बाइक की चपेट में आने से रंजीत पुत्र मदनलाल निवासी शिवा  कालोनी घायल हो गया। नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास कार की चपेट में आने से  इकराम पुत्र शमशुद्दीन निवासी सती मुहल्ला घायल हो गया।

तीसरी घटना सुदिति  ग्लोबल स्कूल के पास हुई जहां बाइक फिसलने से संजीव पुत्र राजवीर निवासी बुडैला घायल हो गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें