फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, युवती समेत दो की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किलोमीटर संख्या 124 खरगुआ के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में युवती घायल हो गई। देर शाम हादसे में युवती समेत दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार चालक विनोद कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी रंजू श्रीवास्तव और भतीजी दीप्ति श्रीवास्तव के साथ बिहार के बक्सर से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार का अगला दाहिना पहिया डिवाइडर से टकराकर निकल गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार दीप्ति श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि चालक विनोद कुमार श्रीवास्तव को भी चोटें आईं।
एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस व यूपीडा सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विवि सैफई भेजा गया। थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह भाटी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया और क्षतिग्रस्त कार हटवाया गया है। देर शाम, इलाज के दौरान विनोद व दीप्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें