फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ओवरलोड मौरंग लदे दो डंपर और ऑटो सीज, 2.27 लाख रुपये जुर्माना

Tue, 17 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 11:: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई के दौरान सीज किए गए मौरंग लदे डंपर। संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। एआरटीओ ने मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट मौरंग लदे ओवरलोड दो डंपर और एक ऑटो को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान दोनों डंपरों पर कुल दो लाख चार हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, ऑटो पर 22 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने एक डंपर पर 56 हजार 500 रुपये और दूसरे डंपर पर एक लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। डंपरों पर बिना नंबर प्लेट, परमिट और फिटनेस के संचालन, टैक्स बकाया, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण तथा रिफ्लेक्टर संबंधी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
मौके पर पहुंचे राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने भी जांच कर कार्रवाई की। अफसरों ने तीनों वाहनों को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में खड़ा करा दिया गया। कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में खलबली मच गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें