जसवंतनगर। कचौराघाट मार्ग पर ट्रक से बचने की कोशिश में दो बाइकों की आमने-सामने भीखनपुर गांव के पास भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया शुक्रवार रात प्रतापगढ़ के राज सरोज (20) और करन (19) घायल हो गए।
दोनों कोकावली गांव में पानी की टंकी निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे हैं। सीएचसी में अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने घायलों का उपचार किया। वहीं, अन्य तीन घायलों को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।(संवाद)