फोटो 39:: घटना की जानकारी देतीं पूजा देवी व बिखरा पड़ा सामान। स्वयं
इकदिल। क्षेत्र में चोरों ने शनिवार दोपहर मानिकपुर चौकी के पास स्थित गांव कराईपुरा में एक बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर बक्से की कुंडी तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। बच्चों की दो गुल्लक भी तोड़ दीं।
गांव निवासी मोनू की पत्नी पूजा देवी शनिवार दोपहर 12 बजे बुआ के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थीं, जबकि पति मजदूरी करने गया था। पूजा ने बताया इसी दौरान घर खाली देखकर चोर अंदर घुस गए। बक्से का ताला नहीं खुला तो उसकी कुंडी उखाड़ दी। चोर सोने की चार चूड़ियां, मंगलसूत्र, चेन, झुमकी, चांदी की करधनी, बच्चों के खड़ुआ, दो जोड़ी तोड़ियां और गुल्लक में रखी नकदी चोरी कर ले गए।
दोपहर में बेटी सेजल करीब दो घर पहुंची तो कमरे में सामान बिखरा देखकर मां को सूचना दी। घर पहुंची पूजा ने बक्सा खुला और सामान बिखरा देखा। पीड़िता के मुताबिक, चोरी गए जेवरात की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। शाम को सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
बाहर से मकान के कोने पर उसको थोड़ी सी टूटी-फूटी ईटों की जगह है जहां पर एक त्रिपाल से ढका हुआ है। उसी जगह से आना-जाना बताया है। जबकि वहां से ना तो कोई ईट गिरी है और ना ही कूड़ा फैला हुआ मिला और ना ही कोई त्रिपाल पर पड़ा कूड़ा गिरा है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, कोई ताला टूटा नहीं मिला था।