फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीन धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। बकेवर थाना पुलिस की सोमवार रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों के पैरों में गोली लगी। उनके तीसरे साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल बदमाशों को महेवा सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र और सीओ भरथना मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक टीम के साथ सोमवार देर रात इकनौर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइकों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने भागने की कोशिश में पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।

पकड़े गए बदमाशों में राज उर्फ कौशल, आशीष कुमार उर्फ भोला और शिवा शामिल हैं। ये गुलजारनगर, टिलीटिला और भवानीपुर के निवासी बताए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन चोरों ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को लिफ्ट दी थी। रास्ते में उसकी जेब से 39 हजार रुपये चुरा लिए थे। टप्पेबाजी की प्राथमिकी थाने में दर्ज थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइकें, तीन तमंचे और छह कारतूस और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें