फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, नौ लोग घायल

Tue, 01 Mar 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानाें पर हुए सड़क हादसों में मंगलवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि अन्य हादसों में बाइक सवार समेत नौ लोग घायल हो गए। बाइकसवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र में रैपुरा के पास सड़क हादसे में पूजा (21) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।  बकेवर थाना क्षेत्र के गांव हविलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुनीता (48) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें भी पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शवों का पोस्ट मार्टम कराने के बाद परिजनों को दे दिया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के भिंड रोड पर यमुना पुल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार राधा कृष्ण निवासी मेवाती टोला, राज कुमार निवासी शाहग्रान, संतोष कुमार निवासी गाडीपुरा घायल हो गए। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर राजा का बाग के पास इनोवा की चपेट में आने से बाइक सवार अभिषेक उर्फ बब्लू व अरितिंद्र तोमर निवासी सिंगावली घायल हो गए। बकेवर लखना रोड पर बाइक की चपेट में आने से सुनील निवासी गांधी नगर घायल हो गए।

पक्का बाग के पास तेज रफ्तार राजदूत जुगाड़ ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार अलीश निवासी प्रभू का अड्डा व सत्य नारायण निवासी मुसावली घायल हो गए। इसके आलावा भाटिया पंप के पास बाइक की चपेट में आने साहेब आलम निवासी मडैया शिव नारायण घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें