फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एंबुलेंस चालक की मनमानी से आधे घंटे तक तड़पे दो घायल

Thu, 22 Oct 2026 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 30: ईएमओ से विवाद करता एंबुलेंस चालक। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें बकेवर के 50 शय्या अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अजय मौर्या ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल एहसान अली और रूप सिंह को जिला अस्पताल ले जाने के लिए तीन एंबुलेंस बुलाई गईं।
विज्ञापन

एक एंबुलेंस पहुंची, लेकिन दूसरी के लिए कॉल नहीं लगी। इस पर डॉक्टर अजय मौर्या और परिजनों ने मौजूद एंबुलेंस चालक से दोनों घायलों को ले जाने का अनुरोध किया। इस दौरान दोनों घायल तड़पते रहे। हालांकि, 108 एंबुलेंस चालक शिशुपाल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। वह अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ से बहस करने लगा।
सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक शिशुपाल से दोनों घायलों को साथ ले जाने का अनुरोध किया, लेकिन चालक बहस करता रहा और धरने पर बैठने की धमकी देने लगा। करीब आधे घंटे तक चले विवाद के बाद चालक दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाने को तैयार हुआ। सीएमएस ने इस मामले की जानकारी एंबुलेंस अधिकारियों को भेजने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें