फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और टेंपो में टक्कर महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर/उदी (इटावा)। अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कंधेेशी गांव के राम अवतार (58) पुत्र कल्याण सिंह रविवार दोपहर उदी मोड़ गए थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से घर लौट रहे थे। गाती गांव के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। बढ़पुरा पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में देर शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरालोकपुर में बरेली हाईवे पर टेंपो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सुभाष चंद्र पुत्र गंगाराम निवासी गणेशपुर और सरोज देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी सिमरिया घायल हो गईं। आसपास के दुुकानदारों ने घायलों को टेंपो से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी बसरेहर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें