फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमितों की मौत,75 नए मिले, 206 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन और लोगों की जागरुकता कोरोना संक्रमण को मात देने लगी है। जिले में जांच बढ़ने के बावजूद संक्रमितों और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा घट रहा है। रविवार को केवल दो लोगों की जान गई और 75 नए संक्रमित मिले। 206 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अगर इसी तरह सावधानी और सजगता बनाए रखने के साथ शत प्रतिशत लोग वैक्सीन भी लगवा लें तो कोरोना का खात्मा निश्चित है।
विज्ञापन

दूसरी लहर आने के बाद कोरोना ने अप्रैल में जिले में हाहाकार मचा दिया। 12 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 100 पहुंच गई थी। इसके बाद ये आंकड़ा बढ़ा गया। 24 अप्रैल को 432 संक्रमित मिले थे। नौ मई को सर्वाधित 10 लोगों की मौत भी हुई थी। वैक्सीनेशन के साथ जांच में तेज हो गई और लोगों ने सतर्कता भी शुरू कर दी। पंचायत चुनाव निपटने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी सावधानी बरतने लगे। इससे मरीजों की संख्या घटने लगी है। 15 मई को 46 संक्रमित मिले और तीन लोगों की मौत हुई। 16 मई को 75 नए संक्रमित मिले और केवल दो लोगों की जान गई।
इनसेट
अब तक मिले 13308 संक्रमित
जिले में अभी तक 555954 लोगों की जांच हुई है। इसमें 13308 लोग संक्रमित मिले। इसमें 259 लोगों की मौत हो गई और 11925 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1124 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
तीन दिन में 16082 लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच तेज कर दी है। तीन दिन में 16082 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें केवल 259 लोग संक्रमित मिले। पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जांच बढ़ाई गई है। रविवार को मिले 75 नए संक्रमितों में 18 शहरी और 57 ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह के आंकड़े
तारीख सैंपलिंग संक्रमित
10 मई 1620 149
11मई 2558 149
12 मई 2545 163
13 मई 2457 87
14 मई 4444 138
15 मई 5905 46
16 मई 5733 75
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें