फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध और वृद्धा की मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के बाद आई तेज आंधी में छप्पर गिरने से उसके नीचे लेटे वृद्ध की दबने से मौत हो गई। वृद्ध की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घर में बेटे की शादी होने के कारण माहौल खुशी का था।
विज्ञापन


वृद्ध की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। उधर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव पूठन में छज्जा गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। शनिवार की दोपहर 11:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

रात करीब 11 बजे अचानक बूंदाबांदी के साथ जिले में तेज आंधी आई। गांव लुधियानी में रामकिशन (65) पुत्र मटई कठेरिया के दरवाजे पर रखा छप्पर अचानक गिर पड़ा। उसके नीचे दबने से रामकिशन काफी घायल हो गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े और उन्हें बाहर निकाला। बाद में जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक अपने पीछे चार बेटे महावीर, सुखवीर, बुद्धिमान और योगेंद्र को छोड़ गया है। परिवारीजनों ने बताया कि 7 मई को योगेंद्र की शादी है। शादी समारोह की तैयारियों पर इस हादसे ने ग्रहण लगा दिया।

छप्पर में दबने से वृद्ध की मौत होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल ने रविवार को परिजनों से मुलाकात करके घटनाक्रम की जानकारी ली।

उधर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव पूठन में रविवार की देर शाम अचानक एक मकान का छज्जा गिर पड़ा। छज्जे के नीचे बैठी वृद्धा की मलबे में दबने से मौत हो गई। गांव निवासी मोहर सिंह की पत्नी गोदावरी (70) साल घर के आंगन में छज्जे के नीचे बैठी थी तभी छज्जा गिर पड़ा जिसमें दब गई। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। जिला  अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें