फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्राचीन वासुदेव मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन

Thu, 12 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 05: बाहरपुर गांव में मेला में लगी दुकानें, झूले व लोगों की भीड़। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र अंतर्गत बाहरपुर गांव स्थित प्राचीन वासुदेव मंदिर परिसर में भाई दूज पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार और बृहस्पतिवार को दो दिवसीय मेले का धूमधाम से आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। दोनों दिन मंदिर परिसर में लोगों की चहल-पहल बनी रही और मेले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

मेले में गृह उपयोगी वस्तुओं और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की दुकानों के साथ ही खेल-खिलौनों की दुकानें भी सजाई गईं। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए। मेले में पहुंचे लोगों ने सॉफ्टी, टिक्की, गोलगप्पे सहित विभिन्न प्रकार के चटपटे व्यंजनों का भी आनंद लिया। खासकर महिलाओं और बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
महिलाओं ने जहां घरेलू जरूरतों और सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं की खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूले झूलने और खिलौने खरीदने का आनंद उठाया। दो दिनों तक चले इस मेले में लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन किया। मेले के आयोजन से बाहरपुर गांव समेत आसपास के क्षेत्र में भाई दूज पर्व की रौनक बनी रही।मेले के आयोजन में महावीर भाई, सुरेश चंद्र, प्रदीप कुमार, भैया लाल और गौरव कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें