फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया में फैला डायरिया, दो बच्चों की मौत

Wed, 18 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/इटावा
विज्ञापन
dgd - फोटो : getty images
विज्ञापन
भरथना क्षेत्र के ग्राम सरैया में डायरिया के प्रकोप से दो बच्चों की मौत हो गई। गांव में चार लोग बीमार हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम पीड़ितों का इलाज कर रही है।
विज्ञापन

 भरथना देहात क्षेत्र के ग्राम सरैया में हाथ ठेला चलाने वाले विजय सक्सेना पुत्र मूलचंद्र सक्सेना ने बताया कि बुधवार को डायरिया के कारण उसके पुत्र आकाश (4) और सचिन उर्फ जितेंद्र (11) की हालत बिगड़ गई।

दोनों बच्चों को उल्टी दस्त होने पर वह उन्हें लेकर भरथना कस्बे के प्राइवेट डाक्टर के पास पहुंचे। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दो बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक छा गया। मृतक के पिता विजय ने बताया कि सुबह तीन चार बार दस्त हुए और बच्चों की मौत हो गई। वहीं ग्राम निवासी औसान सिंह शाक्य ने बताया कि गांव में राजेश का लड़का शोहन,  शिव प्रसाद लाला का लड़का वंशी, जीतेंद्र की ढाई साल की लड़की भी डायरिया की चपेट में है। शल्या देवी को बुखार है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बच्चों की मौत की सूचना मिली है। डाक्टरों की टीम गांव भेजी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र बाबू शर्मा ने बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें