जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के राजपुर पुल के पास बाइक सवार दो भाइयों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे अंडावली गांव निवासी भारत सिंह अपने छोटे भाई गंगा सिंह (25) को लेकर बलरई रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। जैसे ही राजपुर पुल के पास पहुंचे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गंगा सिंह पुत्र सुल्तान सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक गंगा सिंह राजकोट गुजरात में कैटरिंग का काम करता था। वहां जाने के लिए घर से निकला था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसआई राजेश मौर्य ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।