फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रास्ते में रोककर दो भाइयों पर हमला, एक का सिर फटा

Tue, 10 Nov 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र में पटाखे लेने जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगला सूरजमल निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की रात करीब 9:30 बजे उसका बहनोई राजकुमार बाइक से पटाखे लेने सैफई जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। राजकुमार ने फोन कर राहुल को जानकारी दी। आरोप है कि राहुल के पहुंचने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया।
इसके बाद आरोपी दोबारा लौटे और राजकुमार को लाठी-डंडों से पीटकर धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट के दौरान कार की चाबी और 40 हजार रुपये भी गिर गए। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि छोटू, सत्येंद्र, सचिन, अंकुल समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें