फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के टीटी तिराहा के पास गुरुवार दोपहर दो तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

भरथना के गांव कुंअरा निवासी अश्वनी (18) पांच दोस्तों के साथ तीन बाइकों से इटावा स्थित केदारेश्वर मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन करने के बाद सभी कालीबांह मंदिर के लिए रवाना हुए। दोपहर के समय टीटी तिराहा के पास तेज रफ्तार के चलते एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक साथ चल रहे जसवंतनगर क्षेत्र के गांव जगसोरा निवासी अमित और आकाश की बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और पीछे आ रहे साथियों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर राघवेंद्र ने जांच के बाद अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं,अश्वनी के साथ बाइक पर सवार सत्यम और निखिल, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अमित और आकाश का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और बाइक का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। सत्यम ने बताया अश्वनी दो भाइयों में छोटा था। परिवार में एक बहन भी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें