फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
सैफई पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात रुकईया नहर पुल के पास से अंतर्जनपदीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से तमंचा, दो कारतूस, चाकू व चोरी की दो बाइकें बरामद हुईं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पुराने रेलवे स्टेशन के खंडहर में छुपाई गई दो और बाइकें बरामद किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दकी ने बताया कि देर रात पुलिस टीम रुकईया नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी सैमरा क्रासिंग की तरफ से दो बाइकों पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह बाइकों को पीछे मोड़कर भागने लगे।
इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम कन्नौज के थाना ठठिया, मिंडा गांव निवासी रंजीत यादव व हिमांशू यादव बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग बाइकों के चेचिस व इंजन नंबर खुरचकर सस्ते दामों में बेच देते है। बरामद बाइकों में आरोपियों ने कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र से पिछले साल चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें