फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भरथना-ऊसराहार मुख्य मार्ग पर नगला धना गांव के सामने दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालकों समेत चार लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी में चिकित्सकों ने मरणासन्न हालत में सैफई निवासी ऑटो चालक पिंटू निवासी गांव हीरालाल, गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद्र (56) निवासी बाबरपुर औरैया और ऑटो चालक रोहित (20) निवासी मंगूपुरा को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, बकेवर निवासी सर्वेश (24) निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
बताया गया है कि घायल हरिश्चंद्र और सर्वेश कांवड़िये हैं, जो दर्शन कर लौट रहे थे। हालांकि पुलिस के अनुसार, कांवड़िये नहीं हैं। हादसे के चलते मार्ग पर करीब 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ आरडी मौर्य ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें