फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार खड़ी करने के विवाद में पथराव के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के आनंदनगर मोहल्ले में घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर परिवार पर पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैया उर्फ हर्ष कुमार निवासी सरकारी कोल्ड स्टोर के पीछे आनंदनगर और शशांक त्रिपाठी निवासी सरकारी कोल्ड स्टोर के पास आनंदनगर शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आनंदनगर निवासी सनत तिवारी ने दो नवंबर की रात हुई घटना की शिकायत पुलिस से की थी।
उन्होंने बताया था कि रात करीब 10:30 बजे परिवार के साथ कार्यक्रम से लौटकर घर के बाहर कार खड़ी कर रहे थे। तभी स्कूटी सवार तीन लोग पहुंचे और कार हटाने को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज और मारपीट की। आरोप है कि दो लोगों ने उन पर पत्थर फेंके।
विज्ञापन

इस दौरान कार में बैठी महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बच गए थे। घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें