फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि महिला ने 22 फरवरी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर में आरोप लगाया था कि वह खेत पर चारा लेने जा रही थी। रास्ते में दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से चले गए। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। शनिवार को नायकपुर निवासी सुदेश कुमार यादव और विमल कुमार यादव उर्फ सीबू को नायकपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें