फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सीएचसी महेवा में सुरक्षा गार्ड से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सीएचसी महेवा में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि अजीतमल थाना क्षेत्र के दरबटपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह सेंगर सीएचसी महेवा में सुरक्षा गार्ड हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे महेवा निवासी राघवेंद्र शुक्ला उर्फ बंटू को चार-पांच लोग घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। तीमारदारों ने इमरजेंसी डॉक्टर के बारे में पूछा तो गार्ड ने डॉक्टर के खाना खाने के बाद आने की बात कही।

इस पर तीमारदार आक्रोशित हो गए और गार्ड के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गार्ड को पीटते हुए अस्पताल के बाहर तक खींच लिया। मारपीट की घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। गार्ड धर्मेंद्र सिंह सेंगर की तहरीर और फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस टीम ने लालपुर निवासी बॉबी शुक्ला और महेवा निवासी बाबू दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें