लवेदी। थाना क्षेत्र के भोगनीपुर निचली गंगनहर पर जैतपुरा पुल के समीप हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जांघिल पक्षी की मौत हो गई। आशंका है कि उड़ने के दौरान पक्षी बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे करंट लगने से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद पक्षी का शव नहर किनारे पड़ा मिला। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। जल्द ही कैटल गार्ड को मौके पर भेजकर पक्षी के शव को कब्जे में लिया जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)