फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस ट्रक सीज, 19 का चालान

Sat, 09 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर शनिवार को आरटीओ कानपुर के नेतृत्व में इटावा-ग्वालियर हाइवे पर अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें 20 ट्रकों को सीज किया गया तथा 19 वाहनों का चालान काटा गया।
विज्ञापन


इनसे छह लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।  शासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि इटावा जिले में अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसी के तहत परिवहन आयुक्त ने आरटीओ कानपुर सुनीता वर्मा को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने शनिवार को एआरटीओ कानपुर मनोज वर्मा, एआरटीओ इटावा वीके सिंह, एआरटीओ औरैया उदईराम के साथ एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा व भारी पुलिस फोर्स के साथ ग्वालियर मार्ग पर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


आरटीओ सुनीता वर्मा ने बताया कि चेकिंग में 20 बड़े वाहन सीज किए गए और 19 वाहनों का चालान किया गया। इसमें छह लाख रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गए। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार चलता रहेगा। उनका कहना था कि शासन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें