फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे से उठी चिंगारी ने नौ घरों में मचाई तबाही

Sat, 09 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
घूरे से उठी चिंगारी के बाद भड़की आग ने एक साथ नौ मकानों को अपनी चपेट में ले लिए। इस अग्निकांड में घर के साथ गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर तीन महिलाएं और एक बच्ची झुलस गई।
विज्ञापन


हादसे में दर्जन भर बकरियों के साथ एक गाय व एक भैंस की मौत हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पा सकीं।

घटना ब्लाक क्षेत्र के गांव बनामई में शनिवार की दोपहर हुई। लगभग 12 बजे घूरे से उड़ी चिंगारी पास ही स्थित सुभाष पुत्र सूरज पाल के घर के छप्पर पर जा गिरी। उसने आग पकड़ ली और तेज हवा से लपटें बढ़ने लगीं। चीख-पुकार पर ग्रामीण दौड़ और आग बुझाने की मशक्कत करने लगे।

स बीच देखते ही देखते आग ने लाल सिंह, चंद्रपाल, राजनरायण, श्रीदयाल, रघुवर दयाल, मानसिंह, रविंद्र व रामनरेश, नरेंद्र उर्फ  भूरे के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड से इनकी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कृष्णकांत ने सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर सीएफओ शिवदयाल शर्मा दमकल की दो गाड़ियों के साथ गांव पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुभाष ने बताया कि आग से घर में रखे 10 हजार रुपये व पत्नी के 40-50 हजार रुपये कीमत के जेवर जलकर खाक हो गए।

वहीं लाल सिंह ने बताया कि आग से उनकी दर्जन भर बकरी जिंदा जल गईं। इसके साथ ही एक गाय व भैंस की भी जलने से मौत हो गई। घर के अंदर सो रही सुभाष की पत्नी कल्पना, 10 वर्षीय पुत्री महिमा भी आग से झुलस गईं। दोनों को दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया। मेनका पत्नी लालसिंह भी झुलस गईं। उसने बताया कि लपटें देखकर घबरा गई थीं।

बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं। तभी आग की चपेट में आ गईं। सुमिना ने बताया कि गांव के ही शिवराज की पुत्री सपना भी झुलस गई।

आग की सूचना मिलने पर एसडीएम अशोक कुमार मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीओम यादव, भरथना चेयरमैन प्रतिनिधि अजय कुमार यादव ‘गुल्लू’, तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव, नायब तहसीलदार एसएन पांडेय, भरथना थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव, कानूनगो जगदीश यादव, लेखपाल राजेश यादव मौके पर पहुंचे।

एसडीएम ने पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित सुभाष चंद्र पुत्र सूरजपाल व प्रेमा देवी पत्नी सूरजपाल इनको तत्काल सहायता के रूप में 50-50 किलो गेहूं व 50-50 किलो चावल व 20-20 किलो आलू दिया गया है।

आर्थिक सहायता दिलाने की लिए आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि से अधिक नुकसान होने पर प्रेमा देवी को पांच हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता मुहैया कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें