फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में फर्म के मुनीम से पौने आठ लाख लूटे

Tue, 01 Dec 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। बाइक सवार छह लुटेरों ने शहर में दिनदहाड़े तमंचों के बल पर एक प्रतिष्ठित आढ़त के मुनीम से करीब पौने आठ लाख रुपये लूट लिए। मुनीम एक्सिस बैंक से रकम निकाल कर लाया था, तभी घात लगाए लुटेरों ने फर्म के बाहर ही उसे तमंचे की बट से घायल करके लूटा और तमंचे लहराते हुए भाग निकले। घटना से शहर में सनसनी है।

कोतवाली क्षेत्र के मकसूदपुरा मोहल्ले में लाला लाजपत राय स्कूल के बगल वाली गली में सुशील कुमार-सुधीर कुमार के नाम से गल्ला आढ़त की फर्म है। दोनों भाई सुशील माहेश्वरी व सुधीर माहेश्वरी की फर्म का आफिस मकान में ही है। शहर के ही गाड़ीपुरा मोहल्ले का मनोज कुमार पुत्र जगदीश नारायण यहां मुनीम है।
विज्ञापन


 सोमवार करीब दो बजे वह कचहरी रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा गया। फर्म के नाम की 7 लाख 71 हजार 300 रुपये की पांच चेक भुनाई। मनोज के मुताबिक उसने रकम वाला बैग स्कूटी की डिग्गी में रखा और नौरंगाबाद चौराहा व रामगंज चौराहा से झम्मनलाल कलारी मार्ग होते हुए फर्म के आफिस पहुंचा। यहां मुनीम ने स्कूटी खड़ी करके रुपयों से भरा बैग निकाला ही था कि दो बाइक पर सवार छह बदमाश आए और उससे बैग छीनने लगे।

लुटेरों में चार के पास तमंचे थे जबकि दो बाइक चला रहे थे। मुनीम और लुटेरे गुत्थमगुत्था होने लगे, तभी एक लुटेरे ने उसके हाथ में तमंचे की बट से प्रहार कर बैग छीन लिया। मुनीम की चीख-पुकार सुनकर आफिस में बैठे सुशील व सुधीर बाहर आए तो लुटेरों ने तमंचा तानकर उन्हें खामोश करा दिया। रकम लूटकर लुटेरे हवा में तमंचा लहराते हुए बाइक से ही मकसूदपुरा मार्ग की ओर भाग गए।
विज्ञापन


बाद में फर्म मालिक ने पुलिस और व्यापार मंडल को फोन से जानकारी दी। सरेआम हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। तमाम लोगों का जमघट लग गया। सीओ सिटी शिवराज सिंह और कोतवाल विनोद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मुनीम से पूछताछ करने के बाद लुटेरों की तलाश में निकले, पर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें