फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बंद गोशालाएं दो दिन में चालू करें

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा (इटावा)। उपजिलाधिकारी ने ब्लॉक महेवा में बंद पड़ी गोशाला ,अहेरीपुर व उरेंग की गोशाला का निरीक्षण कर दो दिन में चालू करने का बीडीओ महेवा को निर्देश दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में 13 गोशालाएं बंद होने के चलते छुट्टा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं। छुट्टा गोवंश फसलों को नुकसान कर रहे हैं। किसान इस मुद्दे को लेकर कई बार उपजिलाधिकारी से शिकायत कर चुके थे। उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बंद पड़ी गोशाला,अहेरीपुर व उरेंग का निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी महेवा सतीश कुमार पांडे व सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेवा श्याम वरन राजपूत से दो दिन के अन्दर चालू करवाकर छुट्टा गोवंश को गोशाला में भिजवाने का आदेश दिया । इस अवसर पर प्रधान पति बबलू मंसूरी,सचिव रामेंद्र सिंह ,प्रधान उरेंग सुदीश कुशवाह ,मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रदीप तिवारी,गणेश तिवारी , हनुमान तोमर , शिव कुमार राजावत , नंदू सिंह राठौर, लाला शर्मा , पप्पू कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें