इटावा। कटरा शमशेर खां निवासी युवक मंगलवार की शाम शहर के मोहल्ला मकसूदपुरा में घरों में मीटर की चेकिंग करने गया था। चेकिंग के दौरान उसने लोगों से पैसे की मांग की। लोगों ने जेई विष्ण्ुा कुमार को फोन पर इसकी सूचना दी। इस पर जेई मौके पर पहुंचे । उन्होंने चेकिंग कर रहे युवक से पूछताछ की तो वह सकपका गया । जेई ने फोन पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस संघर्ष को थाने ले गई। जेई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रही है।