फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ट्रक से कुचला, फिर घर पर बोला धावा

Tue, 01 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के बलरई थाना क्षेत्र में ट्रक से कुचल जाने से वृद्ध की मौत के बाद समझौता का दबाव बनाने के लिए ट्रक मालिक व उसके साथियों ने मृतक के घर धावा बोल दिया। परिजनों की पिटाई की। मृतक के बेटे ने ट्रक मालिक व उसके बेटे को सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बलरई थाना अंतर्गत ग्राम तिजौरा निवासी मुंशीलाल (80) सोमवार को सुबह छह बजे शौच के बाद खेत से घर लौट रहे थे। वे सड़क पर पहुंचे थे कि सामने से आए ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौकेो पर ही मौत हो गई। इस पर पुलिस ने दोनोें पक्षों में समझौता करा दिया। आरोप है कि दोपहर बाद करीब तीन बजे ट्रक मालिक व उसके साथी तीन कार से मुंशीलाल के घर पहुंचे। अंधाधुंध फायरिंग करते हुए घर के लोगों को पीटा और सामान लूट ले गए। बाद में वे फायरिंग करते हुए खदिया यमुना पुल होते हुए आगरा की सीमा की ओर भाग गए। घटनास्थल से पुलिस ने राइफल, पिस्टल एवं 12 बोर के हथियार, खोखा, कारतूस बरामद किए है। इस घटना में मृतक मुंशीलाल के परिवार की अंजू पुत्री दिनेश, पूना देवी पत्नी रमेश चन्द्र, टिंकू पुत्र बारेलाल घायल हो गए। इस मामले में मृतक के बेटे रमेश ने ट्रक मालिक रामसेवक शर्मा, उसके बेटे व 12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने, घर में लूटपाट, दलित एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।  थानाध्यक्ष बलरई फहीम अख्तर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें