दुर्घटनाग्रस्त कार के पास लोग
- फोटो : अमर उजाला
थाना सहसों अंतर्गत हनुमंतपुरा, बिठौली मार्ग पर अजीत की गढ़िया के पास मंगलवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक कार में भिड़ गया। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
ग्राम नींवरी हनुमंतपुरा से एक परिवार कार से अपने गांव भानपुरा जिला जालौन जा रहा था। अजीत की गढ़िया के पास घने कोहरे में ट्रक कार से भिड़ गया। हादसे में कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देवेंद्र पुत्र भगवानदास (28) निवासी भानपुरा थाना रामपुरा जिला जालौन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में मीरा, मोहित, राजू, देवेंद्र, प्रवीण राठौर और एक महिला शामिल है। लोगों की सूचना पर थाना सहसों पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज हनुमंतपुरा संजय सिंह ने बताया घने कोहरे की वजह से हादसा हुआ है।