फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 कंपनी पैरामिलेट्री व पुलिस फोर्स मांगा

Tue, 31 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग से 78 कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स के साथ पुलिस बल की मांग की है। दो कंपनी बीएसएफ ने जिले मे डेरा भी डाल लिया है। वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर लोगों ने निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। बाहर से आने वाले पुलिस फोर्स को रोकने के लिए जिले में 106 रेजीडेंसियल स्थान चयनित किए गए हैं। पुलिस फोर्स के आने से पहले ही इन स्थानों को अधिग्रहित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इटावा जिले में 19 जनवरी को मतदान होगा। पुलिस मतदान में गड़बड़ी पैदा करने वालों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद कर कर रहा है। अब तक करीब एक हजार से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। चुनाव प्रभारी सीओ भरथना शिवराज सिंह ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग से 78 कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स की मांग की गई है। इसके अलावा बाहर से पुलिस फोर्स भी मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें