फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल सीमा पर ट्रक खराब, लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा पर नेशनल हाईवे-92 चंबल सीमा पर सोमवार रात करीब नौ बजे ट्रक खराब हो गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रक नहीं हटाए जाने से रातभर व मंगलवार दिन में भी जाम के हालत बने रहे। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रही थी।
विज्ञापन

बढ़पुरा थानाक्षेत्र के नेशनल हाइवे-92 पर ग्वालियर से बरेली जा रहा ट्रक चंबल सीमा पर सोमबार रात करीब नौ बजे खराब हो गया था। ट्रक के चालक व परिचालक ट्रक को चंबल सीमा पर ही ठीक करने लगे।
जाम लगता देख वह ट्रक छोड़कर भाग निकले। इससे रातभर जाम के हालत बने रहे थे, जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह भी ट्रक नहीं हटने पर जाम की समस्या बनी रही। इस दौरान जाम में कई छात्र-छात्राएं व एंबुलेंस फंस गई। चंबल सीमा पर रेंग-रेंग कर वाहन निकले।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे बढ़पुरा पुलिस ने ट्रक को किनारे हटवाया। तब जाकर जाम खुला। ज्ञात हो कि ओवरलोड खनन चेकिंग के लिए जब से पुलिस चेक पोस्ट उदी मोड़ के पास बना है।
तब से जाम के हालत रहते है। साथ ही ट्रक समेत अन्य वाहनों के खराब होने पर भी जाम लगता है। बढ़पुरापुरा थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया ट्रक खराब होने के कारण जाम के हलात हो गए थे। ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें