इटावा जिले के भरथना में भिगसिया थरी गांव में बैंक के कर्ज से परेशान किसान ने बुधवार को खेत पर जामुन के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। किसान इंद्रेश (42) पुत्र होमसिंह सुबह खेतों पर काम करने की बात कहकर घर से निकले थे।
सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने उनका शव फंदे से लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को उतारकर पुलिस को जानकारी दी। बेटे संजेश ने बताया कि पिता ने भरथना की यूनियन बैंक से एक लाख साठ हजार रुपये कर्ज लिया था। कर्ज चुका न पाने की वजह से वह परेशान रहते थे। सीओ विजय सिंह ने बताया कि किसान ने कर्ज से परेशान होकर जान दी है।