फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : चकरनगर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, 10 को होगा मतदाान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चकरनगर ब्लाक के 34 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव डीएम अवनीश राय के समक्ष पेश किया। डीएम अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए 10 अगस्त की तारीख तय कर दी है। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए एसडीएम चकरनगर मलखान सिंह को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

चकरनगर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 44 पद हैं। एक सदस्य का निधन हो गया था। इस समय 43 सदस्य हैं। इनमें योगेंद्र सिंह, सरन सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवप्रताप, कैलाश, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर, गुड्डी देवी, प्रवेश कुमार, रंजना, राधा कुमारी और सीमा देवी समेत 34 सदस्यों ने डीएम को ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बुधवार को शपथपत्र दिए। हलफनामों की जांच के बाद डीएम ने क्षेत्र पंचायत अधिनियम की धाराओं के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने पर मोहर लगा दी।
10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से ब्लॉक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। आरंभिक दो घंटे में पक्ष, विपक्ष अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर मतदान कराया जाएगा। मतदान गुप्त होगा। ब्लॉक प्रमुख के विरोध में दो तिहाई सदस्यों के होने पर पद रिक्त घोषित कर दिया जाएगा। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आदेश की प्रति सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पंजीकृत डाक से भेज दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत को अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतपत्र और मतदान सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कम नहीं हो रहीं शिवकिशोर की मुसीबतें
ब्लॉक प्रमुख सुनीता गैंगस्टर के आरोपी शिवकिशोर की पत्नी हैं। उस पर एसडीएम को धमकाने का आरोप भी है। वर्ष 2016 में शिवकिशोर ने सिरसा गांव निवासी बहन सुशीला देवी को ब्लॉक प्रमुख बनवा लिया था। जब प्रदेश में सपा की सरकार थी। सत्ता बदलने के बाद भी शिवकिशोर का दबदबा कायम रहा। वर्ष 2021 में भाजपा की किलेबंदी के बाद भी शिवकिशोर की पत्नी सुनीता यादव ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं। सैफई घराने के एक कद्दावर नेता के बाल सखा शिवकिशोर का मौरंग के ट्रकों के संचालन में बड़ा दखल था। उस पर अवैध खनन, चोरी, गुंडागर्दी, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। शिवकिशोर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें