फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में हंगामा कर रहा फौजी गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
File photo - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
टाटा नगर से जम्मूतवी जा रही 8101 अप मुरी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-3 में फौजी किशन लाल पुत्र मोहनलाल निवासी कठुआ जम्मू कश्मीर यात्रा कर रहा था। आरोप है कि किसी बात को लेकर फौजी कोच में मौजूद एक यात्री से गाली गलौज करने लगा। कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया तो फौजी उनसे भी बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन


यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्रेन में मौजूद पुलिस स्कॉट से की जिस पर स्कॉट मौके पर पहुंच पूछताछ करने लगा। इस पर फ ौजी का पारा और चढ़ गया और वह स्कॉट से भी भिड़ गया। जिस पर स्कॉट ने इसकी सूचना तुरंत ही कंट्रोल को दी। ट्रेन इटावा स्टेशन के पास होने पर इटावा आरपीएफ को तुरंत मामले को देखने के निर्देश दिए गए।

ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ एसआई डीपी सिंह, एसआई बीएल मीणा व अनिल कुमार हमराहियों के साथ  मौके पर पहुंचे और फौजी को गिरफ्तार कर लिया। यात्रियों का आरोप था कि फौजी शराब के नशे में बवाल कर रहा था। जिस पर फौजी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अलीगढ़ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें