ईदगाह में नमाज पढ़ अमन चैन की दुआ करते नमाजी
- फोटो : अमर उजाला
ईदगाह में सुबह से ही अकीदतमंदों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था निर्धारित समय पर मौलाना कमालुद्दीन अशरफी इमाम ईदगाह ने ईद की नमाज अदा कराने के बाद देश में अमन-चैन और आपसी सौहार्द बनाए रखने की दुआ की। यहां कमेटी के सेक्रेटरी हाजी मन्नान मंसूरी ने नमाज की व्यवस्था कराई।
इसके अलावा शाही मस्जिद नौरंगाबाद में हाफिज एजाज अंसारी, सिग्नल वाली मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद अनस, मस्जिद पचराहा पर हाफिज आसिम, शाही जामा मस्जिद, पुरोहितन टोला में मौलाना अब्दुल रहमान, मस्जिद पंजाबियान में जाहिद रजा, मस्जिद मोहम्मदी कटरा शमशेर खां में मौलाना आतिफ रहमानी ने नमाज पढ़ाई। मस्जिद बुलाकी कटरा शहाब खां, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद बिलायत खां नई बस्ती में भी ईद की नमाज हुई।
इस दौरान जगह जगह गंगा जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला। जिलाधिकारी नितिन बंसल, एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव, एडीएम ईश्वर चंद्र, एएसपी राम किशुन यादव, सीओ शिवराज, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, ईओ नगरपालिका नीलम चौधरी ने ईदगाह पर मुसलमानों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। डीएम ने नमाज पड़ने पहुंचे बच्चों का टाफियां वितरित कर ईद की बधाई दी।