शहर के एक ट्रैवल्र्स एजेंसी का स्वामी मंगलवार दोपहर अचानक लापता हो गया। एजेंसी स्वामी के पिता ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बुधवार को शहर के मोहल्ला फूलनदेवी डांडा निवासी हाजी नईमुद्दीन मंसूरी ने बताया कि 38 वर्षीय बेटा अमीनुद्दीन मंसूरी, मंसूरी ट्रैवल्स एजेंसी का स्वामी है।
मंगलवार दोपहर वह घर से एजेंसी पर गया था। इसके बाद वह बाइक सवार के साथ बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान पर चला गया। तब से वह घर नहीं लौटा।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वह मंगलवार शाम करीब छह बजे कब्रिस्तान से नुमाइश की तरफ जाते दिखा। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर ट्रैवल्स एजेंसी के स्वामी की तलाश कर रही है। कोतवाल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर ट्रैवल्स एजेंसी के स्वामी की तलाश की जा रही है।
(संवाद)