इकदिल थाना क्षेत्र के गांव नगला चौहान हाल पता घटिया अजमत अली निवासी मनोज
कुमार दुबे (40) पुत्र ओमकारनाथ दुबे की पंजाबी कालोनी में रोडवेज बस
स्टैंड तिराहा के आगे ट्रेवेल्स एजेंसी है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह
अपनी एजेंसी पर बैठा था। उसी समय बाइक पर सवार दो युवकों ने कहीं सवारियां
भेजने के लिए गाड़ी की बात करने के लिए उसे ऑफिस से बाहर बुलाया।
बाहर आते
ही हमलावरों ने उस पर फायर झोंक दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी
पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा चौकी
इंचार्ज मंडी अजहर खां फोर्स के मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में
भर्ती कराया।
पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिवारीजनों को भी दी। प्राथमिक
उपचार के बाद उसे सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर भी सुधार न
होने पर परिवारीजन उसे आगरा ले गए। थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अभी
तक परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट
दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला व्यापार की प्रतिद्वंद्वता
को लेकर लग रहा है।
घायल के भांजे राजू मिश्रा पुत्र नारायणदास मिश्रा
निवासी सुंदरपुर रोड ने प्रशांत सिसोदिया, विशाल सिसोदिया पुत्रगण प्रेम
सिंह सिसोदिया निवासी नेबिल रोड व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
पहले भी एक अन्य ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक से विवाद हो हुआ था। विवाद के बाद
आरोपियों ने मनोज के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस संबंध में
कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।