फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा से 11 लाख का डोडा पाउडर और अफीम बरामद

Wed, 11 Mar 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब सात बजे मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी रोहित तिवारी ने थाना पुलिस के साथ मिलकर हाइवे किनारे धनुआ मोड़ के पास संचालित गुरुदासपुर पंजाबी ढाबा पर छापा मारा। तलाशी में पुलिस टीम को ढाबा के एक कमरे में भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद हुआ।

पुलिस ने जब छानबीन की तो बोरिया में भरा पाउडर की पहचान डोडा पाउडर के रूप में की गई। इसके अलावा डिब्बियों में भरकर रखी गई अफीम भी पुलिस ने बरामद की। छापामारी दौरान पुलिस को एक लाख रुपये की नकदी भी हाथ लगी। माना जा रहा है कि यह धनराशि अफीम की बिक्री से प्राप्त की गई है। पकड़े गए डोडा पाउडर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख रुपये तथा अफीम की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पुलिस की भनक लगते ही ढाबा संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बरामद अफीम व पाउडर को कब्जे में लेने के बाद ढाबा को सीज कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया ढाबा का संचालन गुरुमुख सिंह पुत्र बादल सिंह निवासी टीचा पगना थाना केरा जिला अमृतसर किराये पर कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस की भनक लगते ही वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी के पकड़ में आने पर स्पष्ट होगा कि माल कहां से आता था और इसकी सप्लाई कहां-कहां की जाती थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें