ानपुर-फंफूद मेमू ट्रेन को इटावा तक विस्तार दे दिया गया है। ट्रेन 11 अप्रैल को कानपुर से चलकर इटावा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह कानपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन को विस्तार देने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार में सबसे ज्यादा निखार जाएगा। मरीज सस्ते में और समय पर कानपुर के डॉक्टरों के पास पहुंच सकेंगे जबकि छात्रों के लिए कॉलेज व कोचिंग जाना आसान हो जाएगी। व्यापारियों के लिए भी कानपुर के थोक बाजार करना बहुत ही सहूलियत भरा हो जाएगा।
कानपुर-फंफूद मेमू ट्रेन का इटावा रेलवे स्टेशन तक विस्तार होने से वैसे तो जिले के ज्यादातर लोगों के लिए लाभदायक है लेकिन भरथना, ताखा, महेवा, बकेवर और लखना के लोगों लिए तो ट्रेन वरदान साबित होगी।
दरअसल ट्रेन सुबह कानपुर जाएगी और शाम को कानपुर से लौटेगी। क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए कानपुर जाते हैं। कानपुर में ज्यादातर निजी डॉक्टरों के यहां सुबह 10 बजे तक नंबर लगता है। ट्रेन से मरीज समय पर डॉक्टर से जांच कराकर लौट भी सकेंगे। किराए पर गाड़ी करके जाने में करीब तीन हजार रुपये खर्च होते हैं।
इसके अलावा रेडीमेड, किराना, फुटवियर, जरनल स्टोर, मेडिकल स्टोर आदि की दुकानें करने वाले व्यापारी कानपुर से माल लाते हैं। इन व्यापारियों को भी मेमू के विस्तार से कानपुर आने जाने में बहुत सहूलियत हो जाएगी। जिले के छात्र-छात्राओं कानपुर के कॉलेजों में पढ़ने और कोचिंग के लिए ट्रेन अच्छा साधन बन जाएगी। छात्र मेमू से अप-डाउन भी कर सकते हैं।
मेमू का किराया बस से सस्ता
मेमू ट्रेन का किराया बस की अपेक्षा सस्ता है। इटावा स्टेशन से मेमू का किराया 65 और भरथना स्टेशन से 60 रुपये होगा। रोडवेज बस का किराया 200 रुपये है। ट्रेन से आने और जाने में महज 120 रुपये खर्च होंगे।
ट्रेन का समय
ट्रेन इटावा स्टेशन से सुबह पांच बजे चलकर 5:18 बजे भरथना पहूंचेगी। वहां से 5:20 बजे इटावा से चलकर 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रेन कानपुर से शाम 7:10 बजे चलेगी। 9:49 बजे भरथना और 10:30 बजे इटावा स्टेशन पहुंचेगी।
जिंदगी बदल देगी मेमू
मेमू ट्रेन भरथना और आसपास के लोगों की जिंदगी में बदलाव लाएगी। अधिवक्ता सुधीर यादव ने कहा कि मेमू से कानपुर कमिश्नरी आने जाने में आसानी हो जाएगी। फुटवियर दुकानदार त्रिलोकी पोरवाल ने बताया कि मेमू से सुबह कानपुर पहुंच जाएंगे और दिन के 11 घंटे में काम निपटाकर समय पर लौट भी सकेंगे। दवा विक्रेता ब्रजपाल सिंह जादौन ने कहा कि कानपुर मार्केट आने जाने में आसानी हो जाएगी। छात्र देवाशीष ने कहा कि मेमू चलने से कानपुर के कॉलेजों में पढ़ाई और कोचिंग क्लासेस अटेंड करना बहुत आसान हो जाएगा।